RRB Group D Answer Key 2022 : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आंसर-की अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी आरआरबी की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी आंसर-की के साथ-साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो परीक्षार्थी कल 15 अक्टूबर 2022 सुबह 10 बजे से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2022 (रात 11.59 बजे ) है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से उन्हें 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई किसी से भी किया जा सकता है।
