Rajasthan University Important Notice For B.Ed., B.Sc.B.Ed. & BA B.Ed. 2022

विषय: बी.एड. भाग-प्रथम व द्वितीय / बी.एससी. बी.एस./ बी.ए.बी.एड. भाग-प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ (चारवर्षीय पाठ्यक्रम) की आन्तरिक / प्रायोगिक परीक्षा- 2022 आयोजित करवाये जाने बाबत्।

संदर्भः पत्र क्रमांक परीक्षा II/PF/B.Ed. / 2022 / 700 दिनांक 27.06.2022 एवं 712-15 दिनांक 27.09.2022 की निरन्तरता में।

महोदय/ महोदया,

उपरोक्त विषयान्तर्गत एवं संदर्भित पत्र के क्रम में सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय की बी. ए. भाग-प्रथम व द्वितीय/ बी.एससी. बी.एड. / बी.ए.बी.एड. भाग-प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ (चारवर्षीय पाठ्यक्रम) की आन्तरिक / प्रायोगिक परीक्षा- 2022 के अंक विश्वविद्यालय परीक्षा पोर्टल www.univraj.org में College Pannel पर दर्ज करने का अंतिम अवसर दिनांक 04.10.2022 के स्थान पर दिनांक 07.10.2022 तक की जाती है। उपरोक्त तिथि तक प्रायोगिक / आन्तरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने पर विश्वविद्यालय प्रक्रियानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment